अन्य गतिविधियाँ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026: संगठन सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला कल

रायगढ़ – – भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण योजना बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 22 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में किया जाएगा।यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता तथा बूथ स्तर तक संगठन के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण महाअभियान अवधेश जैन , बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी रायगढ़ प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिलाध्यक्षअरुण धर दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण की चरणबद्ध योजना, मंडल स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति, विषयवार वक्ताओं की नियुक्ति, बूथ सशक्तिकरण अभियान, पन्ना प्रमुख की भूमिका, प्रभावी जनसंपर्क तकनीक, सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा संगठन विस्तार की भावी कार्ययोजना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

जिला संयोजक विकास केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के राष्ट्रीय संगठनात्मक अभियान का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सक्षम, संगठनात्मक रूप से दक्ष तथा नेतृत्व की दृष्टि से परिपक्व बनाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार होता है और इसी भावना के साथ यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, टीम वर्क तथा नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। जिला संयोजक विकास केडिया ने आगे बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यशाला आगामी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आधारशिला सिद्ध होगी। मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा, नीति एवं कार्यक्रमों से भली-भांति परिचित हो और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की बात प्रभावी ढंग से पहुँचा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को दीर्घकालीन मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सुनियोजित रणनीति एवं सतत प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को गतिशील, अनुशासित और सक्रिय बनाए रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर ऐसे संगठित एवं योजनाबद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करती रही है और संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page