अन्य गतिविधियाँ

शहर में गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व की रही धूम

गुरुदेव जी का मूल मंत्र कीरत करो, वंड छको, नाम जपो

रायगढ़ – –  कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ ऐतिहासिक ढंग से पूरे देश में मनाया जाता है। इस बार भी गुरुनानक देव जी की 555 वीं जयंती प्रकाश पर्व को शहर के गुरु सिंग सभा व सिक्ख समाज के सभी श्रद्धालुओं ने यादगार ढंग से मनाया। जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा – – प्रकाश पर्व के पूर्व शहर में सिक्ख समाज के श्रद्धालुओं ने पंज प्यारे की अगुआई में जंजघर से भव्यता के साथ शोभा यात्रा निकाली। जिसमें समाज के सभी उम्र के लोगों ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया। वहीं यह शोभा यात्रा पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुनः जंजघर पहुंची।

टीम सदस्यों ने किया हैरत अंगेज प्रदर्शन – – प्रकाश पर्व की खुशी में निकाली गई शोभा यात्रा में नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी टीम के सदस्यों ने शहर के हर चौक चौराहों में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। जिसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं इस प्रदर्शनी में समाज के छोटे सिख बच्चों ने तलवार चलाकर व तलवारों से खेलकर पूरे शहरवासियों का दिल जीत लिया। वहीं नगर कीर्तन का शोभा यात्रा का शहर के हर चौक चौराहों में आत्मीय स्वागत किया गया।

रेड क्वीन में गुरुदेव का अटूट लंगर – – प्रकाश पर्व की खुशी में सिक्ख समाज के श्रद्धालुगण नगर कीर्तन शोभा यात्रा के पश्चात गुरुदेव जी का अटूट लंगर का आयोजन करते हैं। इस परंपरा के अंतर्गत आज समाज के लोगों ने शहर के रेड क्वीन मैरिज गार्डन में पूजा – अर्चना शब्द कीर्तन के बाद दोपहर 12 बजे से गुरु का अटूट लंगर का भव्य आयोजन किया। जिसमें शहर के सर्व समाज के लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाकर पुण्य के भागी बने। वहीं गुरु का अटूट लंगर कार्यक्रम के पश्चात गुरुद्वारा गुरुसिंग सभा में रात 9.45 से 12.30 विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन स्थानीय जत्था के भाई दीपक सिंग व पंजाब से पधारे भाई जसविंदर सिंग ने किया । जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में गुरु सिंग सभा व सिक्ख समाज के सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page