लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने यादगार ढंग से मनाया गणतंत्र दिवस

तिरंगा लहराए, बेटियाँ मुस्कुराए
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शहर के बेटी बचाओ चौक में तिरंगा लहराए, बेटियाँ मुस्कुराए कार्यक्रम के अन्तर्गत यादगार ढंग से गणतंत्र दिवस मनाया।


कार्यक्रम की खासियत – – अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सशक्त संदेश देना साथ ही समाज में बेटियों के सम्मान, आत्मविश्वास एवं महत्व को उजागर करना और उन्हे प्रोत्साहित करना प्रमुख उद्देश्य था। वहीं कार्यक्रम की चीफ गेस्ट मिनी मिराइकल की प्रथम कक्षा की नन्हीं बच्चियाँ रहीं, जिन्होंने अपने छोटे-छोटे हाथों से तिरंगा लहराकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। यह दृश्य अत्यंत गर्व, भावनाओं और देशभक्ति से ओत-प्रोत था। सच में, बेटियाँ हमारे देश की शान हैं।ध्वजारोहण के पश्चात नन्हीं बच्चियों द्वारा देशभक्ति गीत पर एक अत्यंत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ सराहा।वहीं कार्यक्रम के अंत में लॉयंस क्लब प्राइड की ओर से सभी बच्चों को स्नैक्स चॉकलेट एवं उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली।

इनका रहा योगदान – – गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयंस पूनम सिंह, सचिव डॉ नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ स्नेहा चेतवानी, लॉयन आशा बेरीवाल, लॉयन अंजू भारती, लॉयन मंजू डालमिया, लॉयन सुधा अग्रवाल, लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन विभा अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



