अन्य गतिविधियाँ

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने श्रीराम महानवमीं महापर्व पर भव्य आयोजन किया

हजारों श्रद्धालुओं को किया गया प्रसाद वितरण

रायगढ़ – – जेसीआई रायगढ़ सिटी ने रामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भगवान राम के जन्म की जयंती मनाई गई। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा रामनवमी का भव्य एवं शानदार आयोजन दुल्हन साड़ी शो रूम प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम के निदेशक जेसी अमन अग्रवाल एवं जेसी शुभम गोयल थे। इसका संचालन अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर जे एफ एस आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ।इस भव्य आयोजन में 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 50/80 के ट्रस्ट में 28 फुट ऊंचा सेटअप और हेवी साउंड बेस सिस्टम था, जिसे सोनू म्यूजिक द्वारा संचालित किया गया।

शानदार  लाइट एवं साउंड सिस्टम ने जो आदिल लाइट रायगढ़ द्वारा लगाया गया था  इस आयोजन को और भी मनोरम बना दिया, जिससे रामनवमी के जुलूस में श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए भक्ति में लीन हो गए।इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए विधायक एवं मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं उपस्थित होकर जेसीआई रायगढ़ सिटी की सराहना की और निरंतर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हमारे महापौर जीवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में जेसीआई रायगढ़ सिटी के सभी सदस्य, जेसी रेट एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ, जिसमें भक्तिभाव और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page