रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम संपन्न

पर्यावरण को संरक्षित एवं हाथियों की सुरक्षा को लेकर कॉलेज स्टॉफ व रासेयो स्वयं सेवक हुए संकल्पित
रायगढ़।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशानुसार जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल व चेयरमैन श्री शिरीष सारडा के संरक्षण,तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में 12 अगस्त 2024 को “अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस” एवं “विश्व हाथी दिवस”के साथ इंटेसिफाई आई. ई.सी केम्पेन के तहत् एच आई वी/एड्स जागरूकता केंद्रित कार्यक्रम गतिविधियों का गरिमामय आयोजन कर छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । कार्यक्रम का आरंभ वीणा पाणी मां सरस्वती व रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने स्वयं सेवक छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व में सर्वाधिक युवा हमारे भारत देश में हैं युवा सही मार्ग पर चलें तो निश्चित ही इसका परिणाम अच्छा होता है ।हमें हाथियों की संख्या पर भी विचार करना चाहिए।संस्था के चेयरमैन शिरीष सारडा ने कहा कि हमें पर्यावरण का संवर्धन करें साथ हाथियों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दें । इस प्रकार का कार्यक्रमों जागरूकता गतिविधियों से प्रकृति को संरक्षित करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने युवाओं को युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्श को आत्मसात करने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने एवंहाथियों को सुरक्षित रखने के लिए उपस्थित कॉलेज स्टाफ सहित रासेयो के छात्र छात्राओं को शपथ दिला कर जागरूक किया। इस कार्यक्रम में इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सहित अधिक संख्या में रासेयो स्वयं सेवक छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं।




