अन्य गतिविधियाँ

अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट चौथा एवं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला

रायगढ़ – – अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे एवं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कार्मेल और गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर कार्मेल की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोच महेश दधिची ने बताया कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कार्मेल की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। टीम की ओर से लव खुटे ने 19 रन, वेदांश सिंह ने 20 रन तथा आयुष किसपोट्टा ने 10 रन का योगदान दिया। गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में साई त्रिशा ने शानदार प्रदर्शन किया।साई त्रिशा (गुरुकुल) – 5 ओवर, 28 रन देकर 3 विकेटइसके अलावा शौर्य सिंह राजपूत ने 3 विकेट, ओम ने 1 विकेट, अनमोल भारती ने 1 विकेट और अभ्युदय श्रीवास ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए 10.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुरुकुल की ओर से पक्षालिका टोप्पो ने बेहतरीन पारी खेली। पक्षालिका टोप्पो – 27 रन (23 गेंद, 3 चौके), नाबाद, स्ट्राइक रेट 117.3 उनके साथ साई त्रिशा ने भी प्रभावशाली बल्लेबाज़ी की। साई त्रिशा – 27 रन (21 गेंद, 5 चौके), स्ट्राइक रेट 128.5 इसके अलावा शौर्य सिंह राजपूत ने 15 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुँचाया। कार्मेल की ओर से गेंदबाज़ी में लक्ष्य भारती ने 2 विकेट, आयुष सिंह ने 1 विकेट जबकि आयुष किसपोट्टा विकेट लेने में सफल नहीं रहे।इस मुकाबले में साई त्रिशा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने गेंदबाज़ी में 5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए और बल्लेबाज़ी में 21 गेंदों में 27 रन (5 चौके) की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।सेमीफाइनल – 1 गुरुकुल क्रिकेट अकादमी बनाम ओ.पी. जिंदल स्कूल 18 जनवरी व सेमीफाइनल – 2एम.जे. क्रिकेट अकादमी बनाम पार्थ क्रिकेट अकादमी 19 जनवरी को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page