अन्य गतिविधियाँ

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

रायगढ़ – – स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय राजीव नगर रायगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं नगर के प्रतिष्ठित गण मान्य नागरिक नटवर जी अग्रवाल एवं अमर जी अग्रवाल के द्वारा ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के भैया – बहनों , आचार्य बन्धु – भगिनीयों ,अतिथियों एवं अभ्यागतों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया । तत्पश्चात् भारत माता की जय , वन्दे मातरम् , स्वतंत्रता दिवस अमर रहे , तिरंगे झंडे की जय जैसे जय घोष की गूंज विद्यालय परिसर में गूंजने लगा।

वहीं कार्यक्रम की अगली कड़ी में मां सरस्वती , ओम् और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन अर्चन कर बहिन प्राची मालाकार एवं खुशी यादव के सुरीली कंठों में एवं शिवांश होता के द्वारा हारमोनियम पर मधुर संगीत के माध्यम से सरस्वती वंदना सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल के द्वारा कराया गया । अतिथियों के परिचय के उपरान्त शिशु संसद के सेनापति पुष्पेन्द्र साहू और कन्या भारती अध्यक्षा बहिन धानी यादव के द्वारा मंचासीन अतिथियों का तिलक रोली चंदन लगाकर , पुष्प गुच्छ भेंट श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बहिन वंशिका मेहर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सुन्दर भाषण प्रस्तुति किया गया । इसी कड़ी में आदित्य शर्मा के द्वारा आंग्ल भाषा में भाषण एवं वेदिका मरार ने समस्त भाषाओं की जननी संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत किए । वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में माही मालाकार , सारिका सिदार एवं दुर्गा यादव के द्वारा एकल नृत्य , जेसिका एवं साथी और वंशिका एवं साथी के द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति , देश भक्ति गीत के साथ ही साथ युगल गीत – बहिन नैंसी एवं सृष्टि पाण्डेय और भैया आर्यन एवं शुभम् के द्वारा युगल गीत और किरण एवं साथी के द्वारा समूह गीत की सुन्दर प्रस्तुति एवं सन् 1875 की क्रांति प्रथम स्वतंत्रता संग्राम विषय पर नाटक पुष्पेन्द्र साहू एवं साथियों के द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई । जिसे गण मान्य नागरिकों एवं अभिभावकों के द्वारा सराहा गया।

उद्बोधन की कड़ी में नटवर जी अग्रवाल ने कहा कि यह वहीं संस्था है जहां मैंने भी अपने बाल्यकाल में शिक्षा और अमूल्य धरोहर के रुप अपने गुरु जनों से संस्कार पाया है अर्थात मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ा हूं । आप भैया बहिन सौभाग्य शाली हैं , जो सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा और संस्कार पा रहे हैं। इसी कड़ी में पद्मलोचन पटेल आचार्य ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विचार रखते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्य शाली हैं जो कि स्वतंत्र भारत में जन्म लिए हैं । अंग्रेजी हुकूमत हमारे कल्पना के बाहर है । वहीं कुबेर लाल माली आचार्य ने अपने मधुर मनमोहक स्वरों में देशभक्ति गीत – हिम्मत वाले तुम मतवाले की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मध्य में सरस्वती शिशु मंदिर समिति रायगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर विद्यालय उपसमिति में उप समिति प्रमुख रहे – गोपाल कृष्ण अग्रवाल को मंचासीन कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के अगली कड़ी में गत वर्ष वार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त कक्षा अरुण से दशम तक के मेधावी भैया – बहनों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। वहीं भारत माता की सामूहिक आरती गायन किया गया और कुबेर लाल माली आचार्य के द्वारा वन्दे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य के द्वारा अतिथियों एवं अभ्यागतों के लिए आभार प्रकट किया गया। मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रेवती मालाकार आचार्या ने की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में तीजा पटवा , रजनी थवाईत , कविता तिवारी , तृप्ति ओगले , सुषमा होता , ममता वंजारी , दीपिका साहू , विजया लक्ष्मी पटेल , ओजस्वी तिवारी , सीमा वर्मा , उजाला साहू , योगिता राठौर जीधन लाल पटेल आचार्य बन्धु – भगिनी , समस्त भैया – बहिन एवं अभिभावकों का सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं उक्त जानकारी जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page