मानव सेवा का मिसाल है अपना घर आश्रम – – राजू अग्रवाल

प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के राजेन्द्र राजू अग्रवाल पहुँचे अपना घर
रायगढ़ – – सदानंद महाराज द्वारा सांगीतराई स्थित मानसिक रोगी, भटकते हुए, लाचार, भूखे, कमजोर के उपचार हेतु बनाए गए अपना घर आश्रम में छग प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पहुंचे। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के प्रसार प्रमुख कमल मित्तल ने बताया कि प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के संयोजन में आयोजित लीवर जांच परीक्षण में रायगढ़ पधारे राजेन्द्र अग्रवाल का जिला महिला अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों सहित नरेश अग्रवाल,कमल मित्तल,घनश्याम गुप्ता ने आत्मीय स्वागत किया।

किया गया फल वितरण – – मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लीवर जांच शिविर में भाग लेने के बाद वे अपना घर आश्रम पहुंचे और आश्रम के पदाधिकारी बजरंग बीके के साथ पूरे आश्रम का निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से कुशल क्षेम पूछकर उन्हें फल वितरण भी किया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने की सराहना – – प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र राजू ने अपना घर आश्रम में मरीजों को मिल रही सुविधा और सेवा व्यवस्था की दिल खोल कर सराहना करते हुए कहा कि यह आश्रम रायगढ़ शहर में मानव सेवा की मिसाल कायम कर रहा है। जिसके लिये समाजसेवी राधेश्याम लेन्द्रा व बजरंग बीके का अथक प्रयास स्पष्ट नजर आता है। इसके लिए अपना घर आश्रम के सभी सदस्यगण बेहद बधाई के पात्र हैं।
