अन्य गतिविधियाँ

थवाईत महिला समिति ने मनाई वृंदावन सी होली

स्नेह व खुशी के लगाए रंग गुलाल

रायगढ़ – – शहर की थवाईत महिला समाज समिति के सभी सदस्यों ने विगत 16 मार्च को साँई श्रद्धा होटल में उपाध्यक्ष विनिता थवाईत के विशेष मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया व वृन्दावन की तरह होली उत्सव सभी ने मिलकर मनाया। वहीं महिलाएँ गोपीयाँ बनकर कह सर्वप्रथम भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कीं। इसके पश्चात सभी महिला सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की खुशी का इजहार किए। इसके पश्चात सभी महिला सदस्यों व बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए विविध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसका सभी ने आनंद लिया व प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को उपहार भी दिया गया। होली मिलन कार्यक्रम सभी ने के बाद स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष विनिता थवाईत, श्रीमति माया थवाईत, तृप्ति थवाईत, अंजली थवाईत, भारती थवाईत , पदमा थवाईत, गीता थवाईत, हंसा थवाईत सहित सभी महिला सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page