Homeअन्य गतिविधियाँबॉलीवुड सिंगर पीयूष मेहरोलिया और दीपिका साव का रायगढ़ आगमन

बॉलीवुड सिंगर पीयूष मेहरोलिया और दीपिका साव का रायगढ़ आगमन

spot_img

रायगढ़ – – बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक पीयूष मेहरोलिया और छत्तीसगढ़ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब सिंगर दीपिका साव का रायगढ़ आगमन हुआ। दोनों के रायगढ़ आगमन पर संगीत प्रेमियों में बेहद उत्साह देखने को मिला।

सिंगर पीयूष मेहरोलिया बॉलीवुड की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर फिल्माए गए गीत गीत सुन सजनी के लिए जाने जाते हैं। उनके लोकप्रिय गाने आवारा शाम को यूट्यूब पर 400 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके है, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

वहीं विदूष मेहरेलिया और दीपिका साओ की जोड़ी हात ही में बिलासपुर में अभिनेता एवं सांसद रवि किशन की मौजूदगी में 30,000 से अधिक लोगों की विशाल भीड़ के बीच शानदार प्रस्तुति दे चुकी है। इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

इन दिनों दोनों कलाकारों का नया गीत बारिश का मौसम यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत की श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रायगढ़ आगमन के अवसर पर दोनों कलाकारों ने शहर के संगीत प्रेमियों और अपने प्रशंसकों से जुड़ने को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। अपनी गायकी, लोकप्रिय गीतों और शानदार लाइव परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले ये कलाकार रायगढ़ में भी अपने प्रशंसकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments