अन्य गतिविधियाँ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ ने नेत्रदान पखवाड़ा दिवस एवं शिक्षक दिवस का किया आयोजन

रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ ने नेत्रदान पखवाड़ा दिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी विद्यालय में जाकर शिक्षकों को दुपट्टा फल एवं मिठाई तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।

नेत्रदान पखवाड़ा दिवस के उपलक्ष में हमने बच्चों के बीच ड्राईंग एवं निबंध कंपटीशन करवाया सभी बच्चों को गिफ्ट दिया गया व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष में स्लोगन एवं रैली भी निकाली गई और लोगों के बीच में जाकर नेत्रदान फॉर्म बांटे साथ ही उन्हें नेत्र दान करने का संकल्प के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के टीचर लोगों और बच्चों को भी नेत्रदान के बारे में समझाया और उन्हें फार्म वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती शोभा अग्रवाल,सचिव सारिका अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, पप्पल अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, अनु अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page