Homeअन्य गतिविधियाँआईसीएआई रायगढ़ शाखा ने ‘वित्तीय ज्ञान मेला सप्ताह’ के अंतर्गत तीन दिवसीय...

आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने ‘वित्तीय ज्ञान मेला सप्ताह’ के अंतर्गत तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

spot_img

रायगढ़ – – दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रायगढ़ शाखा द्वारा ‘वित्तीय ज्ञान मेला सप्ताह’ के अंतर्गत तीन दिवसीय विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, निवेश संबंधी समझ तथा डिजिटल एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रथम दिवस के अंतर्गत विगत 21 अगस्त को ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बाजार में उपलब्ध विभिन्न निवेश विकल्पों, उनके लाभ एवं संभावित जोखिम तथा निवेश करते समय आवश्यक सावधानियों के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। वेबिनार में बड़ी संख्या में इच्छुक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसी तरह द्वितीय दिवस के अंतर्गत विगत 22 अगस्त को इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रायगढ़ के छह प्रतिष्ठित विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वित्त, सामान्य ज्ञान एवं कॉमर्स से जुड़े विभिन्न चरणों में हुए रोचक मुकाबले में ओ.पी. जिंदल स्कूल (OPJS) ने विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सीए नितेश अग्रवाल एवं सीए अमन अग्रवाल ने निभाई तथा आयोजन समिति में सीए इशिता अग्रवाल, सीए उपेन्द्र साहू एवं सीए इशिका अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं तृतीय दिवस के अंतर्गत विगत 23 अगस्त को वित्तीय धोखाधड़ी एवं मोबाइल के लापरवाह उपयोग से होने वाले नुकसान विषय पर विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को मोबाइल के असावधान उपयोग, ऑनलाइन ठगी एवं वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों तथा इसके कारण स्वयं एवं परिवार को होने वाले आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम जेसीआई रायगढ़ एवं आईसीएआई रायगढ़ शाखा के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया गया। दोनों संस्थाओं के चेयरमैन एवं कार्यक्रम निदेशकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। तीनों कार्यक्रमों के माध्यम से आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने वित्तीय जागरूकता को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सजग, सुरक्षित एवं समझदार वित्तीय निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने का संदेश दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments