50 जोड़ों का विवाह हुआ सुनिश्चित
प्रांतीय छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन ने किया दो दिवसीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन रायगढ़ – – प्रांतीय छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन की मंगल परिणय इकाई ने दो दिवसीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि इस ऑनलाइन महासम्मेलन में देश-विदेश से सीए, डॉक्टर, व्यवसायी, नौकरीपेशा, विधुर, विधवा एवं तलाकशुदा वर्ग के लगभग 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विशिष्टगणों ने कहा – – कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक संपत अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भागदौड़ और व्यस्तता के इस युग में ऐसे सम्मेलन के माध्यम से संबंध तय होना सुखद और भविष्य के लिए शुभ संकेत है। 1500 प्रतिभागियों का पंजीयन अपने आप में एक रिकॉर्ड है।वहीं मंगल परिणय इकाई की प्रमुख श्रीमती शोभा केडिया एवं श्रीमती आशा पिलानिया ने बताया कि ऑनलाइन परिचय सम्मेलन से समय और धन दोनों की बचत हो रही है। यह पहल आधुनिकता और संस्कार का अद्भुत संगम है, जिससे योग्य और सुसंस्कृत रिश्ते बन रहे हैं।
परिजनों ने की सराहना – – विशिष्ट अतिथि सियाराम अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल, रायपुर ने कहा कि मंगल परिणय इकाई की यह अनोखी पहल पिछले कई वर्षों से अनवरत जारी है, जिसके माध्यम से अब तक 900 से अधिक युवक-युवतियों को मनपसंद जीवनसाथी मिल चुका है। तलाकशुदा, विधवा-विधुर वर्ग के लिए अलग व्यवस्था करने की संवेदनशीलता को परिजनों ने भी सराहा।वहीं सम्मेलन में सभी प्रतिभागियों ने मंच से अपना परिचय दिया। इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के माध्यम से लगभग 50 जोड़ों का विवाह सुनिश्चित हुआ है।
इनकी रही उपस्थिति – – कार्यक्रम में श्री महेंद्र सक्सरिया, जयदेव सिंघल, नेतराम अग्रवाल, संजय गर्ग, अतुल जिंदल, आशीष थान खमरिया, अंकित अग्रवाल रायपुर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित रही।







