पवित्र सावन माह में महिला श्रद्धालुओं की पहल
रायगढ़ – – शहर के आशुतोष शिव केलोविहार मंदिर में पवित्र सावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ यहां शिवशक्ति गरबा ग्रुप, नारीशक्ति महिला मंडल और आराधना महिला मंडल की श्रद्धालु महिलाओं ने एकजुट होकर पूरे माह शिव आराधना कर भजन कीर्तन का आयोजन कर रही हैं।


वहीं रोजाना मंदिर परिसर में कीर्तन, सुंदरकांड, दुर्गा चालीसा और शिव स्तुति का आयोजन भी किया जा रहा है। पूरे दिन मंदिर परिसर भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय से गुंजायमान है।मंदिर की महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन महीना में प्रतिदिन भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है साथ ही हर सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना हो रही है।

वहीं अब सभी महिला मंडल अंतिम सावन सोमवार 24 अगस्त को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं। इस दिन विशेष श्रृंगार, महाभिषेक और भगवान भोलेनाथ जी को प्रसाद अर्पित कर भजन कीर्तन के आयोजन को भव्यता देंगी।







