रायगढ़ – – राष्ट्रीय सेवा योजना शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े भंडार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश अनुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी एस साहू के निर्देशानुसार विद्यालय के प्राचार्य कुमुदिनी चौहान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दासे के नेतृत्व एवं संयोजन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी संपन्न हुआ।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा लगभग 500 बच्चों को सड़क सुरक्षा, ड्राइविंग लाइसेंस , न्यायिक कार्यवाही , परिवहन नियम, लैंगिक उत्पीड़न , पोक्सो एक्ट,किसी भी प्रकार के नशा में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ दंड विधान की विस्तृत ,व्यवस्थित, जानकारी प्रदान किया गया। तथा बाइक में किसी भी प्रकार स्टंट करने से एवं बाइक के माध्यम से स्कूल आने के लिए मना किया गया।

वहीं हेलमेट लगाने के लिए और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए के लिए प्रेरित किया। नशे की हालत में गाड़ी न चलाने ,स्पीड को सामान्य रखने ,मोबाइल में बात करते हुए गाड़ी न चलने के लिए अपने पालकों को तथा रिश्तेदारों को समझने के लिए प्रेरित किया तथा समाज का असली हीरो देश सेवा समाज सेवा करने वालों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया तथा शिक्षकों का बात माने के लिए प्रेरित करते हुए उनके सफल जीवन जीने की कामना की।तथा किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन करने के लिए मना किया। साथ ही नशा मुक्ति की शपथ भी दिलायी गई।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता कृष्ण चंद्र गुप्ता, वृंदावन गुप्ता,लोकेंद्र डनसेना, सुरेश देंजारे,सुशांत मिश्रा,अनिल ओगरे, हे म कुमार सिडार, अरुण प्रभा मीरी,तरन्नुम फातमा, लता, नंदिनी साहू सबीना खान आदि शिक्षक गण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दासे ने धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में इस प्रकार के और जानकारी प्रदान करने के लिए आग्रह किया।







