आगामी 22 व 23 अगस्त दो दिवसीय आयोजन
रायगढ़ – – रिश्ते तराशने हेतु अब रिश्तेदार या दूसरे शहरों की यात्रा या प्रोफेशनल वैवाहिक ग्रुप तक सीमित रहने की बजाय अब इस डिजिटल युग में ऑनलाइन परिचय सम्मेलन को सफलता मिल रही है।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वैवाहिक ग्रुप मंगल परिणय को लगातार मिलती सफलता को देख आगामी 22- 23 अगस्त दो दिवसीय ऑन लाइन परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न शहरों के अलावा विदेश से भी प्रतियोगी ऑनलाइन से जुड़ेंगे। करीब 1000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मंगल परिणय के ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में डॉक्टर सीए नौकरीपेशा,व्यवसायी विधुर,विधवा, सभी की अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं।
रायपुर में स्टूडियो, देश विदेश से ऑनलाइन जुड़ेंगे – – ऑन लाइन परिचय सम्मेलन के लिए रायपुर के एंट्री पॉइंट होटल मे विशेष स्टूडियो कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें आसपास के प्रतिभागी जाकर परिचय दे सकेंगे। वहीं दूसरे शहर विदेशों में रहने वाले युवक व युवती मोबाइल या कम्प्यूटर ऐप के जरिये अपने अपने स्थान से जुड़ेंगे मंगल परिणय टीम सक्रियता से इसे सफल बनाने मे जुटी है। और इस निशुल्क ऑन लाइन परिचय सम्मेलन मे पंजीयन 8839440334 नंबर से संपर्क कर आज दिनांक तक ही होगा।
लोकप्रिय हो रहा ऑन लाइन परिचय सम्मेलन– प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि लोगों की बढ़ती व्यस्तता,समय की कमी,रिश्ते खोजने की भागदौड़, तनाव से राहत मिलने की वजह तथा एक ही मंच में परिचय होने से प्रतिभागी परिवार अपने पसंद के रिश्तो को चुन छाटकर बातचीत आगे बढ़ा सकते है इसलिए ऑनलाइन परिचय सम्मेलन की महत्ता बढ़ रही है।
ऐसे होगा ऑनलाइन परिचय सम्मेलन--मंगल परिणय टीम की सक्रिय टीम से जुड़े सदस्यों अनुसार पंजीयन पहले ऑनलाइन फॉर्म से युवाओं की जानकारी मांगना।सत्यापन प्रोफ़ाइल और वैवाहिक स्थिति की पुष्टि करना.केटेगरी- उम्र,शिक्षा प्रोफेशन के आधार पर समूह बनाना ऑनलाइन परिचय – ऐप के जरिये तय प्लेटफॉर्म पर युवा जुड़ेंगे परिचय देंगे.परिवारों का संपर्क – बाकी परिवार परिचय देखेंगे और संस्था दोनों परिवार को जोड़ेगी।वहीं प्रांतीय अग्रवाल संगठन के विशेष रूप से बने मंगल परिणय के 22-23 अगस्त के इस ऑनलाइन आयोजन में शामिल होने हेतु राष्ट्रीय कार्यकारणी के बजरंगलाल बीके, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल चेयरमैन अशोक मोदी,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राजू,सुनील रामदास,संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया,बाबूलाल अग्रवाल,कमल मित्तल,नरेश अग्रवाल,जिला अग्रवाल संगठन अध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने युवक युवती के परिजनों अभिभावकों से शामिल होने का आग्रह किया है।







