Homeअन्य गतिविधियाँथवाईत महिला समिति ने श्रद्धा से मनाया नागपंचमी उत्सव

थवाईत महिला समिति ने श्रद्धा से मनाया नागपंचमी उत्सव

spot_img

रुद्राभिषेक पूजा और प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

रायगढ़ – – शहर की सामाजिक संस्था थवाईत महिला समिति की सभी महिला सदस्यों ने विगत 17 अगस्त को नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर  देवांगन धर्मशाला में नागपंचमी उत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ पारिवारिक खुशनुमा माहौल में मनाया।

नाग और रुद्राभिषेक पूजन – – अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रुद्राभिषेक पूजा एवं नागपंचमी पूजन से हुई। सभी सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन कर नागदेवता और भगवान भोलेनाथ जी का आशीर्वाद लिया।

सामाजिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम–अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत ने बताया कि पूजन के पश्चात सभी ने सामाजिक भोज किया गया। जिसमें समाज के सभी सदस्य शामिल हुए। वहीं शाम को मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विविध प्रतियोगिता का आयोजन – – उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीनों प्रतियोगिताएं अत्यंत आकर्षक और विशेष रहीं।

वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित सम्मानीय सदस्यों का सम्मान किया गया।

हम अपनी संस्कृति को जीवंत रखें – – वहीं अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि नागपंचमी पर्व हमें अपनी परंपरा की भान कराता है ।

हमारे सनातन धर्म में शुरु से नागदेवता की पूजा को नागपंचमी पर्व के रुप में मनाते आ रहे हैं। हमारी थवाईत महिला समिति इसी भावना के साथ समाज सेवा में जुटी है।वहीं पूजा, परंपरा और प्रतियोगिताओं से हम अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हैं। नागपंचमी पूजा उत्सव को सफल बनाने में और भव्यता देने में थवाईत महिला समिति की सभी सदस्यों का और रामकुमार थवाईत, पप्पू लाल थवाईत, उमा थवाईत, दीप्ति थवाईत का बेहद सराहनीय योगदान रहा। पारिवारिक माहौल में सभी ने नागपंचमी उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments