Homeअन्य गतिविधियाँथवाईत महिला समिति ने अबीर बाल उद्यान में किया पौधा रोपण

थवाईत महिला समिति ने अबीर बाल उद्यान में किया पौधा रोपण

spot_img

पर्यावरण संरक्षण व सफाई अभियान का दिया संदेश

रायगढ़– पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के संकल्प के साथ थवाईत महिला समिति ने विगत पाँच जुलाई को शहर के सर्किट हाउस स्थित अबीर बाल उद्यान में विगत पाँच जुलाई को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

दिए हरियाली का संदेश– वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत ने बताया कि समिति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों ने विनिता थवाईत, तृप्ति थवाईत, संध्या थवाईत, उषा थवाईत, ललिता थवाईत के विशेष मार्गदर्शन में उद्यान में फूलों के पौधे लगाए। पौधा रोपण के साथ सदस्यों ने उद्यान की सफाई भी की और एक पौधा, एक जीवन का संदेश दिया।

उद्यान की बढ़ेगी खूबसूरती बढ़ी – – अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अबीर बाल उद्यान की खूबसूरती बढ़ाना और लोगों को बारिश के मौसम में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। वहीं फूलों के पौधों का रोपण करने से उद्यान की खूबसूरती भी बढ़ेगी।वहीं उन्होंने समाज की महिलाओं से निवेदन किया कि बारिश के इस मौसम में एक पौधा लगाकर उसका अवश्य संरक्षण करें।

इनका रहा योगदान – – कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती दिशा थवाईत, विनिता थवाईत, तृप्ति थवाईत, संध्या थवाईत, उषा थवाईत, ललिता थवाईत सहित समिति की सभी महिला सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने संकल्प लिया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments