जीवन में पढ़ाई व सफाई को विशेष महत्व दें – – पुरुषोत्तम

रोटरी ग्रेटर ने स्कूल में किया भव्य कार्यक्रम

रायगढ़ – – शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल व कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल व सभी सदस्यों ने आज रायगढ़ रोटरी क्लब के संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में कार्यक्रम अध्यक्ष नयन अग्रवाल व साहेब सिंह हांजरा के सानिध्य में शहर के सत्तीगुड़ी चौक स्थित शासकीय इंदिरा गांधी प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों को पढ़ाई व सफाई का महत्व बताने के अतिरिक्त उनकी जरुरतमंद चीजों का उपहार देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।


दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ – – कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा – अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात क्लब के सभी सदस्यों का स्कूल स्टॉफ के टीचर ने आत्मीय सम्मान किया।

मन लगाकर करें पढ़ाई – – रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में स्कूली बच्चों को बड़े ही सहज सरल ढंग से जीवन में पढ़ाई व सफाई के महत्व को बताए जिसे सुनकर बच्चे अत्यधिक खुश हो गए। इसी तरह क्लब अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि जितना आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे उतना ही भविष्य में आगे बढ़ेंगे इसलिए सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। इसी तरह रोटेरियन कल्पेश पटेल ने भी बच्चों को सफाई के महत्व को बताए और पढ़ाई करने के लिए बच्चों को उत्साहित किए।

दिया गया स्कूल संस्था व बच्चों को उपहार – – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यों ने अपने जनहित सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज इंदिरा गांधी प्राथमिक शाला को दो फैन व बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सुविधा के लिए चालीस स्टील की थाली व स्कूली बच्चों को स्कूल की जरुरतमंद सामाग्री के अंतर्गत 360 कॉपियां, पेन व हाइजिन किट का उपहार के अतिरिक्त उनको बिस्किट भी उपहार में दिए। वहीं रोटरी क्लब के इस नेक कार्य से स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्यगण बेहद खुश हुए। वहीं संकुल समन्वयक जगतराम जाफरी व प्राथमिक प्रधान पाठक तिलक राम पटेल, चंद्र प्रभ राठौर, रश्मि केरकेट्टा माध्यमिक शाला प्रधान पाठक जाफरी सर व टीचर आशा किरण साहू, शशि किरण साहू सहित सभी सदस्यों ने रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के इस नेक पहल की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
इनका रहा योगदान – – स्कूल के कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के रोटेरियन संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष रोटेरियन नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनोज बेरीवाल, रोटेरियन कल्पेश पटेल वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन रिटायर्ड प्रो रामजीलाल अग्रवाल, रोटेरियन नयन अग्रवाल, रोटेरियन साहेब सिंह हांजरा, रोटेरियन उत्पल जायसवाल, रोटेरियन गिरधर खेमका सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।




