अन्य गतिविधियाँ
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने मनाया डॉक्टर्स डे, चिकित्सकों का किया सम्मान

रायगढ़ – – समाज सेवा में अग्रणी इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेन्ट्रल ने विगत दिवस एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर अध्यक्ष श्रुति देवांगन के मार्गदर्शन में यादगार चिकित्सक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।

वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के नामचीन चिकित्सक डॉ. राजू अग्रवाल,डॉ. अरिहंत अग्रवाल,डॉ. मलिका अग्रवाल का पुष्पगुच्छ व शाल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं इस कार्य क्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रुति देवाँगन, सचिव राखी देवाँगन, उपाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल , कोषाध्यक्ष सरिता गोयल, पुष्पा अग्रवाल, सरोज निगानिया, करुणा, पिंकी, आशा, सुभद्रा, आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा।




