अन्य गतिविधियाँ

हरदिहा पटेल समाज की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक कल 12अप्रैल को पामगढ़ में

सामाजिक विकास की रणनीति पर होगी चर्चा

रायगढ़। हरदिहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला स्तरीय बैठक के संदर्भ में बताया की सामाजिक एकजुटता और संगठन के विस्तार हेतु एक आवश्यक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कल 12 अप्रैल 2026, दिन रविवार को किया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक पामगढ़ सर्किल के अध्यक्ष  सनत कुमार पटेल के गृह ग्राम पामगढ़ स्थित प्रांगण में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।

विभिन्न प्रकोष्ठों की होगी भागीदारी–बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष  नूतन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास पर मंथन किया जाएगा। इसमें जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, राजनीतिक, व्यापारिक और कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और भविष्य की योजनाओं के लिए रूपरेखा तैयार करना है।संगठन मजबूती पर जोर: सर्किल अध्यक्षों को निर्देश जिला महासचिव  नारायण पटेल ने सभी सर्किल अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम पदाधिकारियों की अद्यतन  सूची के साथ बैठक में उपस्थित हों। समाज के ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों का डेटा संकलन इस बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा।

अमूल्य सुझावों के लिए समाज से अपील–समिति ने  हरदिहा पटेल समाज समिति रायगढ़ जिला के पदाधिकारी,प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सर्किल के पदाधिकारीगण, स्वजातीय बंधुओं और पदाधिकारियों से विनम्र अपील की है कि वे इस सामाजिक समागम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। समाज के विकास हेतु अपने बौद्धिक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान कर संगठन को नई दिशा देने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page