अन्य गतिविधियाँ

जिला भाजपा महामंत्री विकास केडिया के मुख्य आतिथ्य में पुसौर में सघन जनसंपर्क के साथ ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान संपन्न

घर-घर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी दी, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक रायगढ़ –भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान के अंतर्गत आज पुसौर मंडल के नगर पंचायत पुसौर में सघन जनसंपर्क अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री श्री विकास केडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 04 एवं वार्ड क्रमांक 14 में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वार्डों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। साथ ही घर-घर संपर्क कर नागरिकों से योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन एवं उनके अनुभवों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया, जिससे योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विकास केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना एवं सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं और जब कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद करते हैं, तो जनता और संगठन के बीच विश्वास और भी मजबूत होता है।उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास से जुड़ी योजनाएं सीधे जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं, और इन योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस महत्वपूर्ण जनसंपर्क अभियान में पुसौर मंडल अध्यक्ष श्री जैमिनी गुप्ता, मंडल महामंत्री श्री डिग्री लाल पाईक एवं श्री विजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अविनाश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मोहित सतपती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री साहिल मनियार,  शशिभूषण चौहान, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित मिश्रा, युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी निहाल सिंह ठाकुर, ईश्वर गुप्ता,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीधर गुप्ता, राजेश बारीक, वेद प्रकाश साव, रुक्मण गुप्ता, गौरांग गुप्ता, दुखनाशन गुप्ता, कौशल गुप्ता, आदर्श साव, विजय महाना, दुःखभजन कसेर,  विकास गुप्ता,  दीपक गुप्ता, पार्षद मंगल मेहर, निराकार पटेल,  शौकीलाल चौहान, मनीष गुप्ता, देव पटेल, प्रमोद बारीक,अनुपम सेठ, श्रीमती रजनी श्रीवास, श्रीमती यशोदा गुप्ता, श्रीमती सरस्वती गुप्ता, मधुसूदन साहू, आदर्श साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page