अन्य गतिविधियाँ

रायगढ़ की डॉ चेतना हरीश बनीं डब्ल्यू डीसी की राज्य अध्यक्ष

रायपुर में हुआ स्थापना समारोह का आयोजन

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ राज्य आईडीए और छत्तीसगढ़ राज्य महिला दंत चिकित्सा परिषद (डब्ल्यूडीसी) का वर्ष 2026-27 के लिए स्थापना समारोह का आयोजन विगत 4 अप्रैल को रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया गया। 2026-27 में डॉ. चेतन हरीश (सदस्य-आईडीए रायगढ़) को क्रमशः राज्य अध्यक्ष और डॉ. सुपर्णा कोस्टा को डब्ल्यूडीसी के सह अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

डॉ. चेतना हरीश और डॉ. स्नेहा चेतवानी (अध्यक्ष-आईडीए रायगढ़) ने समारोह के दौरान रायगढ़ आईडीए शाखा का प्रतिनिधित्व किया। वहीं डॉ. चेतना हरीश और डॉ. सुपर्णा कोस्टा के नेतृत्व में यह नई टीम और डॉ. विद्या वैद्य (संरक्षक और डब्ल्यूडीसी फोंडर चेयरवुमन) और डॉ. क्रांति गुप्ता (डब्ल्यूडीसी की तत्काल पूर्व अध्यक्ष) और डॉ. अभिजीत देवघारे (अध्यक्ष इडा छत्तीसगढ़ राज्य 2026-27) के नेतृत्व में स्टेइडा टीम इस कार्यकाल के लिए डब्ल्यूडीसी का नेतृत्व करेगी।वहीं टीम आई. डी. ए. रायगढ़ ने नयी डब्ल्यू. डी. सी. राज्य टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page