अन्य गतिविधियाँ
बच्चों को कराया गया हनुमान चालीसा का पाठ

रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ ने विगत दिवस हनुमान जयंती के दिन सुभाष चौक मंदिर में श्रीमती सरिता रतेरिया के द्वारा सिखाए गए बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इसमें 20 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें तीन साल से छह साल तक के बच्चे थे। अध्यक्ष वंदना बंसल सचिव पूजा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बच्चों को गिफ़्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया सभी बहुत ख़ुश हुए। तत्पश्चात हनुमान जी की आरती श्री आरती और प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।



