अन्य गतिविधियाँ
हनुमान जन्मोत्सव पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा की सदस्यों ने विगत दिवस हनुमान जन्मोत्सव की खुशी में अपनी संस्था की परंपरा का निर्वहन करते हुए पंचमुखी हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और साई बाबा जी को मुकुट अर्पित कर खिचड़ी का प्रसाद भक्तों में वितरित किया। महिला शाखा की इस नेक पहल की सभी ने सराहना की। वहीं पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



