अन्य गतिविधियाँ

2 अप्रैल को श्री श्याम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

भव्यता देने में जुटे सभी श्री श्याम प्रेमी

रायगढ़ – – शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल रायगढ़ की अभिनव पहल से संजय कॉम्प्लेक्स स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में हर धार्मिक आयोजन को बड़ी श्रद्धा से भव्यता दी जाती है। जिसमें श्री श्याम मंडल रायगढ़ समिति के सभी सदस्यों का बहुमूल्य योगदान रहता है। वहीं इस बार भी आगामी 2 अप्रैल को कलयुग के साक्षात देवता अजर – अमर भगवान शिव जी के ग्यारहवें रुद्रावतार अंजनी पुत्र हनुमान जी की जन्मोत्सव को अध्यक्ष समाजसेवी बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में भव्यता के साथ मनाने की तैयारी में सभी श्यामप्रेमी जुटे हैं।

सुमधुर सुंदरकांड पाठ का आयोजन – – सचिव श्री आंनद गर्ग ने बताया कि इस बार भी सभी श्याम प्रेमियों की पहल से आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की खुशी में मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह मंदिर परिसर में पूजा अर्चना विधिवत ढंग से मंदिर के पुजारी पं शंकर महाराज और पं अमित शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में की जाएगी एवं सवामनी का भोग लगाया जावेगा। इसके पश्चात शाम को पाँच बजे श्री श्याम मंदिर परिसर में ही सभी श्री श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं सुंदरकांड पाठ के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, सचिव आनंद गर्ग, मुकेश गोयल , गजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश गोयल, सुनील लेंध्रा,सचिन बंसल, मनोज होंडा,मनोज बेरीवाल, मनोज मित्तल,सुनील एसएस,राजू केडिया, दीपक मित्तल, संजय पत्थलगाँव, महेश सिंघानिया, शिव थवाईत, पवन शर्मा आरटीओ, कैलाश बेरीवाल , दीपक ज्योति, कैलाश सांवडिया, अनिल गर्ग, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल आर्यन अग्रवाल, पवन शर्मा, हेमंत शर्मा,अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page