अन्य गतिविधियाँ

रामनवमीं पर एकता मानस परिवार की छह सगी बहनों की प्रस्तुति से रोमांचित हुए श्रद्धालु

ग्राम खिचरी में बही संगीतमय  रामकथा की रसधार

रायगढ़ – – रामनवमी के पावन अवसर पर सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला तहसील के समीपस्थ ग्राम खिचरी में 27 मार्च शुक्रवार को रात्रिकाल में संगीतमय रामकथा गायन वाचन के माध्यम से प्रस्तुत रामचरित मानस की भक्ति रसधारा में डुबकर श्रद्धालु भक्त वृंद रात भर झूमने को विवश हो गए । राजनांदगांव जिला के कांकेतरा ग्राम से पहुंची छः सगी बहनों की “एकता मानस परिवार ” द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों के साथ ग्राम के मानस कथा प्रवक्ता भोजराम पटेल द्वारा गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुत रामजन्म की कथा से भाव विभोर होकर भगवान राम की कथा  रसास्वादन किये ।

विदित हो कि रामनवमी के पावन पर्व पर बरमकेला विकास खण्ड के ग्राम खिचरी में प्रतिवर्ष भव्य संगीतमय श्री रामकथा वाचन का आयोजन कर विशेष आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत संगीत के माध्यम से भगवान राम के चरित्र का गुणानुवाद किया जाता है। इस वर्ष आमंत्रित छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित मानस मंडली राजनांदगांव के कांकेतरा से छः सगी बहनों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति में भगवान राम के भजन माँ दुर्गा,भगवान कृष्ण श्याम भजन, हनुमान जी की भक्ति गीत व छत्तीसगढ़ी जस गीतों की भक्ति रस बारीस कर उपस्थित श्रद्धालु जनों को मुग्ध किया श्री भगवत सिन्हा की इन पुत्रियों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर सस्वर प्रस्तुति दी जिसमें बहन दुर्गा सिन्हा द्वारा आर्गन एवं व्याख्यान, बहन अंजली सिन्हा ने बैंजो व कोरस में, बहन श्रद्धा सिन्हा ने तबला व ढोलक, नुतन सिन्हा द्वारा बांसुरी व शहनाई, बहन डॉली सिन्हा द्वारा आक्टोपैड एवं बहन तनुना सिन्हा द्वारा गायन व आर्गन पर अत्यंत ही कुशल व प्रभावी ढंग से संगत करते हुए राम कथा का सुमधुर गायन वाचन किया गया ।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ग्राम खिचरी के प्रतिष्ठित मानस प्रवक्ता एवं गायक राज्यपाल पुरस्कृत एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र पुरुस्कार से सम्मानित व्याख्याता भोजराम पटेल द्वारा अपने संगतकार हारमोनियम वादक गोरेलाल नायक ग्राम पेंवरा, वायलिन वादक गणेश राम निषाद खोरिगाँव तबला संगतकार लक्ष्मण सिदार व गायक हेमानंद पटेल ग्राम खिचरी के संगत से राम जन्म की कथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर मानस के प्रसंगों की व्याख्या की गई । राजनांदगांव कांकेतरा के एकता मानस मंडली की छह सगी बहनों की मानस गायन प्रस्तुति के पूर्व ग्राम के आयोजकों की ओर से श्रीफल एवं अंगवस्त्र द्वारा इनका सम्मान किया गया तत्पश्चात मंच से बही रामभक्ति रसधारा रात भर अनवरत बहती रही इस भक्ति रसधार में श्रद्धालु भक्तजन अभिसिंचित होकर झुमने को विवश हो गए वहीं नगद पुरस्कार देकर कलाकार बहनों की प्रस्तुति को सम्मान के साथ उनका उत्साहवर्धन भी करते रहे। आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग व कार्यक्रम संयोजक पूर्व सरपंच एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोहर पटेल ग्राम पटेल चमार सिंह, सरपंच आकाश सिदार, पूर्व सरपंच कार्तिक राम चौहान, ग्राम के प्रतिष्ठत जन अमरधर, बाबूलाल,तेजराम पटेल रामदयाल सिदार, रामजीलाल, रूपलाल, टेकलाल पटेल, रमेश पटेल, धनीराम कार्तिकराम पटेल सहित सभी वार्ड मुहल्ला के लोगों की सहभागिता रही वहीं आस-पास के ग्राम श्रद्धालु जनों की भी विशेष उपस्थिति देखी गई जिसमें परसकोल से मोती पटेल बुदेली सरपंच चतुर्भुज डनसेना, झनकपुर से मोहनलाल नायक , नरेश नायक ,रायगढ़ से डॉ. पुरनलाल पटेल,ग्राम बेंगची से विवेक पटेल, सरोज पटेल सहित आस पास के ग्रामों से भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन पहुंच कर रामकथा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page