अन्य गतिविधियाँ

वी क्लब रायगढ़ प्रेरणा में एरिया ऑफिसर की आधिकारिक यात्रा संपन्न

रायगढ़ – – विगत 18 मार्च को रायगढ़ के प्रतिष्ठित हॉटल अंश इंटरनेशनल में वी क्लब रायगढ़ प्रेरणा छत्तीसगढ़ एरिया -7 कालरात्रि की एरिया ऑफिसर पूनम रवि द्विवेदी का एरिया विजिट संपन्न हुआ। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्रीमती श्वेता नीरज शर्मा ने बताया कि गरिमामयी  माहौल में ,सभी वी बहनों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत सत्कार तिलक लगाकर ,पुष्पों की माला पहनकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया, क्लब के द्वारा स्वल्पाहार की शानदार व्यवस्था की गई थी क्लब की अध्यक्षा वी श्वेता नीरज शर्मा  के द्वारा क्लब के विशेष कार्यों की जानकारी एरिया ऑफिसर को दी गई और एरिया ऑफिसर ने भी सभी वी सदस्यों को पूरे वर्ष भर शानदार कार्य करने के लिए बधाइयां दी और आगे भी ऐसे ही सेवा प्रशासनिक कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

अध्यक्षा ने अपने क्लब की डायरी में हस्ताक्षर करवा कर एरिया ऑफिसर का एरिया विजिट संपन्न करवाया, एरिया विजिट में वी क्लब  की जागरूक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें क्लब अध्यक्षा- वी श्वेता शर्मा ,क्लब सचिव- वी रमा देवांगन ,डिस्टिक्ट चेयरपर्सन – वी रामबाई देवांगन, डिस्टिक्ट चेयरपर्सन – वी सुशीला शर्मा और नई सदस्या योगिता शर्मा शामिल हुई। यह यादगार पल सभी के हृदय की स्मृतियों में अंकित हो गया सभी ने एरिया ऑफिसर पूनम द्विवेदी को धन्यवाद दिया और उनके द्वारा अप्रैल माह में एरिया कॉन्फ्रेंस “आंनदम” के आयोजन के लिए पूनम को ढेर सारी अग्रिम शुभकामनाएं क्लब की सदस्यों के द्वारा दी गई। अंत में केक कटवाकर सबका मुंह मीठा करवाकर व स्मृतिचिन्ह भेट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page