पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत राजपुर मंडल के ग्राम कोड़ासिया में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर

मुख्य वक्ता के रूप कार्यकर्ताओं से संवाद एवं प्रशिक्षण कियें रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल
रायगढ़ – – रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजपुर भाजपा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान2026के तहत ग्राम कोड़ासिया में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का उद्घाटन में मुख्य अतिथि रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार,मुख्य वक्ता रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल वक्ता सतीश बेहरा, उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला भाजपा मंत्री श्रीमती रीना भगत के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात अतिथियों वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वंदे मातरम एवं संगठन गीत का सामूहिक गान किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिथियों एवं वक्ताओं का स्थानीय उत्पाद मिट्टी का बना हुआ पानी का थरमस भेंट करके अभिनंदन किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि दीपक सिदार एवं वक्ता सतीश बेहरा ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। द्वितीय सत्र के कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में राजपुर मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलेखराम पटेल उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने संगठन के वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, समय प्रबंधन, संगठन विस्तार तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध, संगठनात्मक रूप से सक्षम और जनसेवा के लिए उत्कृष्ट बनाने का सशक्त माध्यम है।अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण में उपस्थित वक्ताओं में जिला महामंत्री विकास केडिया जतिन साव,सोशल मीडिया एवं आई टी सेल रायगढ़ भाजपा जिला प्रभारी अंशु टुटेजा, रायगढ़ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, योजनाओं और गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ पंचनिष्ठा, राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रहित, सर्वधर्म समभाव तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त बूथ प्रबंधन, मन की बात, गरीब कल्याण योजनाएं, कौशल विकास, सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, आत्मनिर्भर भारत अभियान, संगठन विस्तार और पार्टी की भावी दृष्टि जैसे विषयों पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में शिविर वर्ग प्रमुख भास्कर बेहरा, वर्गाधिकारी जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत, किसान मोर्चा के राजपुर मंडल महामंत्री सुधाकर शर्मा , राजपुर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार , राजपुर भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री पालू राम भगत, राजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश होता, महामंत्री गौरीशंकर पटेल, सहदेव भोय सहित जिला भाजपा एवं मण्डल के पदाधिकारियों का योगदान रहा एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



