अन्य गतिविधियाँ
थवाईत महिला समिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

रायगढ़ – – थवाईत बरई महिला समिति, रायगढ़ द्वारा “होली की टोली – होली मिलन समारोह” का आयोजन अबीर त्रिपाठी बाल उद्यान, सर्किट हाउस रोड, रायगढ़ में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ विगत दिवस किया गया।


कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्यों ने मिलकर होली के गीत, रंगारंग कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में हंसी-खुशी के माहौल के बीच विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम थवाईत बरई महिला समिति की उपाध्यक्ष विनिता थवाईत तथा उनकी टीम माया थवाईत, तृप्ति थवाईत और अंजली थवाईत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



