कल 15 को देवसर वाली माँ का भव्य द्वितीय वार्षिक उत्सव

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण
रायगढ़ – – शहर के देवसर वाली माँ का परिवार के श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ आज 15 को देवसर वाली माँ का भव्य द्वितीय वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रद्धालु मुकेश गोयल ने बताया कि यह धार्मिक भव्य कार्यक्रम आगामी 15 मार्च को होटल ट्रिनिटी में सभी श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति में किया जाएगा।
यह होगा कार्यक्रम – – उन्होंने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत कल 15 मार्च को सुबह 8 बजे देवसर वाली माता मंदिर कोतवाली थाना के सामने से भव्य कलश यात्रा होटल ट्रिनिटी तक निकलेगी व सुबह 10 बजे माता रानी का कन्या पूजन, दोपहर दो बजे से देवसर वाली माँ का मंगल पाठ और रात आठ बजे देवसर वाली माँ की भव्य आरती होगी। वहीं इस कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक रामअवतार अग्रवाल व अनिल अग्रवाल कोलकाता अपने मधुर मंगल पाठ से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – एक दिवसीय भव्य देवसर वाली माँ के धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में शहर के देवसर वाली माँ का परिवार के श्रद्धालु सदस्य मुकेश गोयल, तरुण अग्रवाल संजीवनी, राकेश बापोड़िया, अमित जिंदल, विमल अग्रवाल, हेमंत गोयल, मनोज अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल बीके एवं सभी श्रद्धालुगण सदस्य जुटे हुए हैं।



