कला - साहित्य

नौ वां साहित्य प्रांतीय सम्मेलन में कवयित्री सुषमा पटेल ने काव्य पाठ का किया वाचन

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के तत्वावधान में नवां प्रांतीय सम्मेलन 2026 का आयोजन विगत 10–11 जनवरी को बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा। लोक-संस्कृति से सजे आयोजन में प्रदेशभर के साहित्यकारों और भाषा-प्रेमियों की सहभागिता रही, जहाँ छत्तीसगढ़ी भाषा की वर्तमान स्थिति और भविष्य पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन ने छत्तीसगढ़ी को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के रूप में सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के तत्वावधान में बिलासपुर में आयोजित नौ वां प्रांतीय सम्मेलन 2026 में प्रदेशभर के साहित्यकारों की गरिमामयी सहभागिता रही। इसी क्रम में रायपुर की प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ने छंद घनाक्षरी की प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ के जीवन-दर्शन की सजीव झलक प्रस्तुत की, जिससे उपस्थित श्रोता प्रफुल्लित हो उठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page