अखिल भारतीय अग्रवाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने दिया गया निमंत्रण

श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की अभिनव पहल
आगामी 25 व 26 अक्टूबर को रायगढ़ अग्रोहा धाम में होगा सम्मेलन
रायगढ़ – – शहर के अग्रोहा धाम में आगामी 25 व 26 अक्टूबर को विशिष्टगणों व गणमान्य लोगों को विशेष उपस्थिति में श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की अभिनव पहल से पहली बार बड़ी भव्यता के साथ एजुकेटेड युवा – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक दीपक डोरा अग्रवाल ने बताया कि अग्र समाज के लोग हर वर्ष देशभर के अनेक शहरों में समाज के युवा – युवतियों को पवित्र दाम्पत्य बंधन में बांधकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने के पवित्र उद्देश्य से एजुकेटेड अग्रवाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करते हैं।वहीं इस बार रायगढ़ शहर के अग्रोहा धाम में किया जा रहा है।





शामिल होने दिया जा रहा निमंत्रण – – उन्होंने बताया कि अंचल के सभी अग्र समाज के लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत 16 सितंबर को परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए अंचल के सरिया सारंगढ़, चन्द्रपुर, डभरा के अग्रवाल सभाओं से मीटिंग कर विवाह योग्य युवक – युवतियों का बायोडाटा और सम्मलेन में आने का आमंत्रण दिया गया व इस सम्मलेन को लेकर अपार उत्साह अग्रवाल परिवारों में देखा जा रहा है साथ ही बड़ी संख्या में विवाह योग्य युवक व युवतियाँ एवं उनके अभिवावक आएँगे।वहीं इस सम्मेलन के लिए कार्यक्रम संयोजक समाज सेवी दीपक अग्रवाल डोरा व स्वागताध्यक्ष के लिए राकेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल सरिया और संरक्षक सुशील मित्तल व बंटी सिंघानिया को नियुक्त किया गया है। वहीं इस सम्मेलन को भव्यता व सफल बनाने में श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारिगण व सदस्यगण जुटे हैं। विगत दिवस के संपर्क दौरे में पवन अग्रवाल (फ़नीचर) राजू अग्रवाल ( आरके कॉपी) पवन modi (रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर) दीपक डोरा की विशेष उपस्थिति रही व गुरुवार 18 सितंबर को अकलतरा, नैला चांपा, बाराद्वार, सक्ती व खरसिया के अग्र समाज से संपर्क होगा।



