अन्य गतिविधियाँ
ब्राह्मण सेवा समिति के सदस्यों ने किया बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक

रायगढ़ – – ब्राह्मण सेवा समिति के सदस्य और पदाधिकारियों ने सुल्तानगंज से बाबा धाम तक पद यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम में श्रद्धा का जल अर्पण कर परिवार समाज और शहर की ख़ुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।




वहीं जलाभिषेक यात्रा में ब्राह्मण सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय वीर भान शर्मा मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा सह कोसा अध्यक्ष सुनीता मुकेश शर्मा सक्ती के राम मंदिर के पुजारी पंडित राधे श्याम शर्मा उम्र 73 वर्ष शुभम् शर्मा अभिषेक शर्मा, आशा अजय शर्मा, कृष्ण शर्मा उम्र 10 वर्ष की उम्र में पैदल कांवड़ यात्रा की। वहीं विजय वीरभान शर्मा ने कहा कि बाबा भोले नाथ की कृपा दृष्टि हम सब पर बनी रहे सावन महीने में देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग में लाखों की भीड़ पैदल कांवड़ यात्रा कर जलाभिषेक किया।